Monday, 4 March 2013

CLASSICAL MUSIC CONCERT BY AIR , PATIALA

AIR,PATIALA ORGANISED A CLASSICAL MUSIC CHAIN CONCERT, AT KALA BHAVAN, PUNJABI UNIVERSITY, PATIALA ON 1-3-2013, AT 5.30 PM. DR JASPAL SINGH VC, PUNJABI UNIERSITY WAS THE CHIEF GUEST OF THE CONCERT.WHILE SPEAKING ON THE OCCASION HE SAID THAT AKASHVANI WAS THE GREAT PATRON OF OUR RICH TRADITIONS OF CLASSICAL MUSIC.THE ARTIST OF THE CONCERT WERE:
(1) SH.BRAJBHUSHAN GOSWAMI-DHARUPAD DHAMAR
DARBHANGA GHARANA (AIR - DELHI)
SH.RADHESHYAM SHARMA -PAKHAVAJ
SH. KULBHUSHAN GOSWAMI-SARANGI
(2) SH ROBIN KARMAKR-SITAR(AIR-NJIBABAD)
MAYHAR GHARANA
SH. TILAK RAJ-TABLA(AIR- JALANDHAR)



THE PROGRAMME WAS ORGENISED WITH COLAEBORATION OF DEPT OF MUSIC , OF THE UNIERSITY AND DOORDARSHAN, PATIALA. DR. NIVEDITA SINGH , HEAD, DEPT OF MUSIC AND HER TEAM AND DR. LAKHVINDR S JOHAL INCHARG , DD, PATIALA AND HIS TEAM DESERVE KUDOS FOR THE SUCESS OF THE PROGRAMME.THE STUDENTS OF THE MUSIC DEPT. SANG THE SARSVATI VANDNA IN THE BEGNING OF THE CONCERT.THE ROYAL AUDIENC OF THE PATIALA CITY, KNOWN FOR PATIALA GHARAN OF MUSIC OF USTAD BADE GULAM ALI KHAN SAHIB ENJOYED THE GREAT PERFORMANCES OF THE BOTH ARTISTS.
DR.YESHPAL,SHARMA,DEAN-ARTS,LANGUAGES AND CULTURE,DR. SATISH VERMA-DIRECTOR YOUTH SERVICES, DR. DEEPAK MANMOHAN- CHAIRMAN WORLD PUNJABI CENTER, DR. GURNAM SINGH -HEAD, GURMAT SANGEET, DR. NS KAPOOR PROF. KIRPAL KAZAK -ALL FROM THE VERSITY, SH. DP SINGH DY.DIR(ENG) AND HIS TEAM AND OTHER PROMINET PERSONALITIES OF THE REGION HAVE GRACED THE OCCASIN.SH. PARMJIT SINGH PARVAN SR. ANNOUNCER COMPERED THE PROG.



Friday, 1 March 2013

जबलपुर के कार्यक्रम प्रमुख सहायक निदेशक श्री रामस्वरूप रतौनिया,सेवानिवृत्त



आकाशवाणी मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ के एडीजी ऑफिस प्रभारी एवं आकाशवाणी भोपाल के केन्द्राध्यक्ष, आकाशवाणी भोपाल, इन्दौर, जबलपुर के कार्यक्रम प्रमुख सहायक निदेशक श्री रामस्वरूप रतौनिया 33 वर्ष तक आकाशवाणी में अपनी सेवाए देने के बाद आज 28 फरवरी 2013 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं ।

श्री रतौनिया मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ आकाशवाणी के एकमात्र टॉप ग्रेड तबलावादक भी हैं । वे देश के प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ अपनी प्रस्तुतियॉं दे चुके हैं इनमें पं. जसराज, पं. हरिप्रसाद चौरसिया, श्रीमती एन राजम, पं. विश्वमोहन भट्ट, पं. बुद्धादित्य मुखर्जी, पं. वी.वी. जोग, विदुषी शोभा गुर्टू, पं. बालासाहब पूंछवाले, पं. कृष्णरात शंकर पण्डित, पं. एकनाथ सारोलिकर, विदुषी सविता देवी, विदुषी जरीन शर्मा, उस्ताद हलीम जाफर खॉं, विदुषी निर्मला अरूण, आदि शामिल हैं ।
श्री रतौनिया एक कलाकार के अलावा एक अच्छे प्रशासक भी रहे हैं वे कुछ समय तक केन्द्र निदेशक के रूप में भी पदस्थ रहें हैं । उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ की आकाशवाणी क्षेत्रिय समन्वय समिति की बैठक में उन्हें विदाई दी गयी । इस अवसर पर आकाशवाणी महध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ के विभिन्न केन्द्रों के कार्यक्रम प्रमुख और प्रतिनिधि मौजूद थे जिनमें एडीजी ऑफिस कंसलटेंट श्री अनिल श्रीवास्तव, आकाशवाणी इन्दौर के केन्द्राध्यक्ष श्री एस के कदम उपनिदेशक श्रोता अनुसंधान श्री के सी देवरिया उपनिदेशक अभियांत्रिकी श्री एल एल पटेल, रायपुर आकाशवाणी एवं छत्तीसगढ की प्रभारी श्रीमती मोक्षदा चंद्राकर, कार्यक्रम अधिकारी सर्वश्री एस के व्यास, बीना पी शर्मा, रमेश भार्गव, सिद्धनाथ सोलंकी, राजेश, महेश बाबू सक्सेना, महेश दत्त पाण्डे, राजेश फाये, लखनलाल भोरिया, राम प्रकाश जाटव, बी.एस. डेहरिया, रेखा श्रीवास्तव, जगदीश अधिकारी, मदनमोहन मिश्रा, हेमंत मिश्रा, उमेश कुलकर्णी, प्रशांत परमार, एस.एस. बुंदेला, पंकज मेश्राम, कविता सिंह, श्री बैजनाथ गौतम उपस्थित थे । विदाई समारोह का संचालन आकाशवाणी इन्दौर के मीडिया कोआर्डिनेटर श्री प्रवीण नागदिवे ने किया ।
श्री रामस्वरूप रतौनिया भोपाल में निवासरत हैं उनके आगामी जीवन हेतु शुभकामनाए उनके मोबाईल नम्बर 9893413610 पर दी जा सकती है ।

आकाशवाणी भोपाल का आयोजन - सिनेमा की भाषा व हिन्दी का प्रसार



आकाशवाणी के महानिदेशक श्री लीलाधर मंडलोई द्वारा आकाशवाणी महानिदेशक का पदभार संभालने के बाद से लगातार साहित्यिक एवं संगीत कंसर्ट की एक श्रृंखला सामने आयी है जिसने न केवल दर्शकों की बौद्धिक प्यास को तृप्त किया है वरन् आकाशवाणी के श्रोताओं की संख्या बढ़ाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निबाही है । इसी कड़ी में भोपाल में सिनेमा की भाषा और हिंदी विषय पर एक अनूठा व्याख्यान आयोजित किया गया

ये जानकारी देते हुए आकाशवाणी भोपाल के केन्द्राध्यक्ष श्री रामस्वरूप रतौनिया ने बताया कि आकाशवाणी भोपाल राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा दुष्यन्त कुमार स्मृति व्याख्यान माला के अंतर्गत विगत दिनों सिनेमा की भाषा व हिन्दी का प्रसार विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई से पधारें सिने विशषज्ञ व समीक्षक श्री जयप्रकाश चौकसे ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया ।

व्यख्यान में अपने विचार प्रकट करते हुए श्री चौकसे ने कहा कि सिनेमा के अविष्कार के महीने भर बाद ही मैक्सिम गोर्की और दार्’शनिक बर्गसन ने इसका प्रदर्शन देखा तथा उनकी प्रारंभिक टिप्पणियों ने ही सिनेमा की भाषा, उसके ग्रामर और मुहावरे को निश्चित कर दिया । मशीन की कोख से जन्मी इस विधा के पहले अठारह वर्ष तो मूक सिनेमा के थे परन्तु ध्वनि के आने के बाद भाषा का प्रयोग प्रारंभ हुआ ।

भारतीय सिनेमा के उदभव के समय से ही देश के विभिन्न क्षेत्रों और अंचलो के लोग इससे जुड़े, अत: इसकी कामकाजी भाषा अंग्रेजी तय हुई क्योंकि इसकी सारी तकनीकी किताबें भी अंग्रेजी में थी । अंग्रेजी में लिखी पटकथा से हिन्दुस्तानी में संवाद के अनुवाद के कारण संवाद लेखक की श्रेणी बनी जो दुनिया के किसी अन्य दे’ा में नहीं है । इस प्रक्रिया के कारण इसमें सभी भाषाओं के शब्दों का समावेश हुआ । अनेक महान साहित्यकार भी इस माध्यम से जुड़े, जैसे मुं’ाी प्रेमचंद, सआदत हुसैन मंटो, राजिंदर सिंह बेदी, कृ’नचंद, पे्रमी जी इत्यादि ।

हिन्दी फिल्मों के गीत-संगीत ने हिन्दी का प्रसार बहुत किया । यहां तक कि दक्षिण में राजनैतिक शक्तियों द्वारा हिन्दी विरोध के वर्षो में गीत संगीत के माधुर्य के कारण दक्षिण के लोगों ने हिन्दी सीखी । इसी गीत संगीत के कारण खाड़ी के देशों, रूस और चीन में भी लोगों ने हिन्दी सीखी ।

वर्तमान कालखंड में बाजार और विज्ञापन की ताकतों ने हिन्दी का अहित किया है और देवनागरी लिपि के लोप का षड़यंत्र भी करके रोमन लिपि को महत्व दिया जा रहा है, जो बहुत घातक है तथा इस षडयंत्र को विफल करने की जिम्मेदारी हम सब की हैं ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार, फिल्म विशेषज्ञ व समीक्षक श्री राजकुमार केसवानी ने कहा कि भाई जयप्रकाश की चिंताओं से मैं इत्तफाक रखता हूँ और यह सच है कि बजार और विज्ञापनों की दुनिया व आर्थिक उदारीकरण और वैशवीकरण के इस युग में हमारे देश की देवनागरी, हिन्दी, लोक बोलियाँ प्रादेशिक भाषाएँ तथा हिन्दी का अहित लगातार हो रहा है व चाहे हमारी लोक बोलियाँ हों अथवा लोक भाषाएँ या प्रादेशि क भाषाएँ इनके साथ-साथ हिन्दी के भी विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है । ऐसी स्थिति में हम सब को यह गंभीरता से सोचने की जरूरत है कि हम अपनी इस विरासत को कैसे विलुप्त होने से बचाएं ।

विचारोत्तेजक रही इस व्याख्यान माला के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए केन्द्राध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रमुख श्री रामस्वरूप रतौनिया ने कहा कि आकाशवाणी भोपाल द्वारा पिछले एक वर्ष से लगातार आमंत्रित श्रोताओं के समक्ष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और इन सब आयोजनों के मूल में हमारे महानिदेशक श्री लीलाधर मण्डलोई जी की परिकल्पना है ।

इससे पूर्व कार्यक्रम के आरम्भ में आकाशवाणी भोपाल के कार्यालय व कार्यक्रम प्रमुख श्री रामस्वरूप रतौनिया के साथ-साथ श्री धर्मेंन्द्र श्रीवास्तव, सहायक निदेशक(अभि.) तथा श्री राजीव श्रीवास्तव राजभाषा समन्वयक ने अतिथियों का स्वागत किया ।

व्याख्यान माला का संचालन आका’शवाणी भोपाल के वरिष्ठ उदघोषक श्री अनिल मुंशी ने किया वही आभार कार्यकम अधिकारी श्री साकेत अग्निहोत्री ने माना।
वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार केशवानी जी
प्रोग्राम हेड, श्री आर एस रतोनिया जी का स्वागत भाषण
जयप्रकाश चौकसे संबोधित करते हुए

Wednesday, 20 February 2013

आकाशवाणी के दिल्ली केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्रंखला *शाम की चाय*

सुप्रसिद्ध पत्रकार श्री कुलदीप नैय्यर ने आमंत्रित श्रोताओं के
समक्ष आकाशवाणी के स्टूडियो में अपने अनुभव और अपने संस्मरणों को साझा
किया। विभाजन और महात्मा गांधी की ह्त्या के समय के हालात का वर्णन इतना
मार्मिक था की स्टूडियो में उपस्थित श्रोता गंभीर हो गए। स्वर्गीय लाल
बहादुर शास्त्री और जवाहर लाल नेहरू के जीवन के कई प्रसंग ऐसे थे,
जिन्हें श्रोताओं ने बहुत ध्यान से सुना। इसका प्रसारण आगामी सोमवार 25
फरवरी को रात 9.30 बजे इन्द्रप्रस्थ, राजधानी, एफ . एम . रेनबो पर किया
जाएगा तथा उसी रात 12 बजकर 5 मिनट पर एफ . एम . गोल्ड पर किया जाएगा .
उनसे बातचीत के लिए बी बी सी के वरिस्ठ सम्पादक श्री रेहान फज़ल मौजूद थे


Monday, 18 February 2013

AIR,PATIALA CELEBRATED KISAN DIVAS ON 15-2-13

SEMINAR ON KISAN DIVAS BY AIR, PATIALA
AIR,PATIALA CELEBRATED KISAN DIVAS ON 15-2-13 WITH THE COLLABORATION OF DEPT OF AGRICULTURE PUNJAB, PATIALA ,KVK ,PATIALA AND FASS( FARM ADVISARY SERVICE), PATIALA IN THE OFFICE OF CHIEF AGRICULTURE OFFICER, PATIALA. DR. SUCHA SINGH GILL RENOWNED ECONOMIST AND DIRECTOR GENERAL OF CRRID-(CENTER FOR RESEARCH IN RURAL AND INDUSTRIAL DEVELOPMENT, ) CHANDIGARH DELIVERED A LECTURE : PUNJAB AGRICULTURE:CHALLENGES AND OPPORTUNITIES. SELECTED FARMERS INCLUDING WOMEN FARMERS PARTICIPATED IN THE PROGRAMME AND ALSO INTERACTED WITH DR.GILL. DR.GPS SODHI, DY.DIRECTOR-KVK, PATIALA, DR. JASVINDER SINGH , INCHARGE FASS, PATIALA WERE PRESEMT IN THE SEMINAR.

Tuesday, 12 February 2013

विश्व रेडियो दिवस, पर आकाशवाणी दिल्ली द्वारा रंगारंग कार्यक्रम

प्रसार  भारती ( भारतीय प्रसारण निगम ) आकाशवाणी दिल्ली द्वारा 'विश्व रेडियो दिवस' ( 13 फरवरी) के उपलक्ष्य में 'बाल सभा' के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम " उड़ान" आयोजित किया गया। उसी कार्यक्रम की सजीव तस्वीरें


AIR, Patiala has organised a music concert 'SUFIANA' on 5-2-13 at Rajpura, Patiala.


AIR, Patiala has organised a music concert of sufi singing 'SUFIANA' on 5-2-13 at Rajpura , an industrial town of Patiala district.The programme was orgenised with the colleboration of Doordarshan,Jalandhar and Patel Memmorial National College Rajpura . Two famous singers of punjabi Sh. Manak Ali and Sh Neele Khaan along with their parties enthralled the audience for two hours from 11AM to 1 PM. Both the artists sung the sufi songs of Baba Farid, Baba Bulle Shah, Shah Hussain etc. It was the first programme  in the City orgenised by AIR. 
                              
 Sh JK Jain, SDM-Rajpura and other officials of the local civil administration, the entire management commeetee  of the college, some special invitees of the city, students and the staff of the college enjoyed the the programme.  


SUFIANA MUSIC
AUDIENCE 
SINGER, MANIK ALI
NEELE KHAN SINGS SUFIANA MUSIC

Thursday, 7 February 2013

आकाशवाणी मथुरा द्वारा आयोजित बृजभाषा कवि सम्मलेन


29.01.13 में मथुरा के 47वें स्थापना दिवस पर आयोजित बृजभाषा कवि सम्मेलन की कुछ झलकियाँ 

आकाशवाणी परिसर मथुरा में आयोजित हिंदी कवि सम्मेलन

28.01.13, आकाशवाणी मथुरा के 47 वें स्थापना दिवस पर आकाशवाणी परिसर मथुरा में आयोजित हिंदी कवि सम्मेलन में आमंत्रित कविगण:-                                           

Tuesday, 29 January 2013

Radio Kashmir Srinagar organised 'Mulaaqat' Programme with Rehmam Rahi

Photographs of the Mulaaqat Prog. organised by "Radio Kashmir Srinagar" with Renowned poet and Gyanpeeth Awardee Prof. Rehman Rahi and the meeting held with eminent writers and scholors regarding their views and sugestions about the programmes of Radio Kashmir Srinagar.


AIR, Paid tribute to Eminent Violinist M.S. Gopalkrishnan


आकाशवाणी दिल्ली के कार्यक्रम "शाम की चाय" में प्रख्यात आलोचक नामवर सिंह

24 जनवरी, 2013 को आयोजित आकाशवाणी दिल्ली के कार्यक्रम "शाम की चाय"  श्री नामवर सिंह के साथ
24 जनवरी, 2013 को आयोजित आकाशवाणी दिल्ली के प्रसिद्ध कार्यक्रम श्रंखला 'शाम की चाय' में प्रख्यात आलोचक श्री नामवर सिंह ने अपने पैतृक गाव, अपने जीवन भाषा और शाहित्य के बारे में अपने विचार प्रकट किये । स्टूडियो में उनके साथ बातचीत करने के लिए जानेमाने साहित्यकार प्रो विश्वनाथ त्रिपाठी को आमंत्रित किया गया। आमंत्रित श्रोताओ के समक्ष हुए इस कार्यक्रम को 28 जनवरी रात्रि 9:30 बजे अखिल भारतीय स्तर पर प्रसारित किया गया। श्रताओ में दिल्ली के कई साहित्यकार, कला के क्षेत्र की बड़ी हस्तियाँ, बुदिजिवी और छात्र, छात्रा भी काफी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ: 



आकाशवाणी दिल्ली द्वारा आयोजित कालजयी पंडित रविशंकर के नाम वाद्य वृन्द की शाम


पंडित रविशंकर के नाम वाद्यवृन्द की शाम
आकाशवाणी वाद्य वृन्द की स्थापना के प्रथम प्रधानमन्त्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रेरणा से सन 1952 में हुई और पंडित रविशंकर जी ने वाद्य वृन्द का संचालन प्रारंभ किया । आकाशवाणी में अपने कार्यकाल के दॊरान पंडित रविशंकर ने अनेक कालजयी रचनाओं का सृजन किया । इसमें महान कलाकारों जैसे सर्व श्री टी के जयरामा अय्यर , पन्ना लाल घोष , अनिल विश्वास , एमनी शंकर शास्त्री , एम वाई कामाशास्त्री और एस गोपालकृष्णा आदि का भी अमूल्य योगदान रहा है।

पंडित रविशंकर को श्रदांजलि स्वरुप उन्ही की कालयजी रचनाओं रंगावली, आदि वसंत, गाव की गोरी की प्रस्तुति आकाशवाणी दिल्ली के वाद्य वृन्द कलाकारों द्वारा श्री एस रास बिहारी दत्ता के निर्देशन में 20 जनवरी 2013 को सायं 7.00 बजे स्टाइन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटैट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में की गई। कालयजी पंडित रविशंकर के नाम वाद्य वृन्द की शाम शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में आकाशवाणी दिल्ली के संगीत सयोंजक श्री सुरेश मिश्रा के निर्देशन में पंडित रविशंकर की सुप्रसिद्ध संगीत रचना "सारे जहाँ से अच्छा हिंदोस्ता हमारा" को आकाशवाणी के गान वृन्द कलाकारों ने प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनमोह लिया। प्रस्तुति का प्रमुख आकर्षण था सभी कलाकारों द्वारा देश के
विभिन्न प्रान्तों की वेशभूषा में सज्जित होना।

 पंडित रविशंकर को श्रदांजलि देते हुए विदुषी शन्नो खुराना ने कहा की पंडित जी ने कलाकारों की आर्थिक स्थिति लो सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंडित जी का मानना था कि कलाकारों को सम्मान तो मिलता है लेकिन उन्हें आर्थिक मदद नहीं मिलती। 1947 में देश के विभाजन के पस्चात भारत में आई विदुषी शन्नो खुराना ने बताया की उस समय देश में शास्त्रीय संगीत को समझने जानने वाले लोग कम ही थे। शास्त्रीय संगीत को जन साधारण में लोकप्रिय बनाने और उसे बड़े मंचो तक पहुचाने में पंडित रविशंकर की भूमिका विशेष रही है। वर्ष 1958 से पंडित रविशंकर के शिष्य रहे पंडित कार्तिक कुमार ने पंडित रविशंकर की विशिस्ट वादन शैली और तकनीक के बारे में श्रोताओं को बताया। पंडित कार्तिक कुमार ने बताया की बाबा अलाउद्दीन खां पंडित रविशंकर का
बहुत सम्मान करते थे और प्यार से उन्हें माखन कहकर बुलाते थे। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं ने इस शाम का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।

आकाशवाणी दिल्ली द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय युवा दिवस'


 राष्ट्रीय युवा दिवस  के उपलक्ष्य में " संगीत संध्या"
का आयोजन
राष्ट्रीय प्रसारण सेवा, आकाशवाणी दिल्ली द्वारा


प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) के राष्ट्रीय प्रसारण सेवा, आकाशवाणी दिल्ली द्वारा, राष्ट्रीय युवा दिवस 14 जनवरी, के उपलक्ष्य में भारतीय विद्या भवन में सायं पांच बजे एक " संगीत संध्या" का आयोजन किया गया। उसी कार्यक्रम की चित्रमय झाँकी। 


आकाशवाणी दिल्ली के स्टूडियो में प्रसिद्ध पाकिस्तानी तबला वादक उस्ताद अब्दुल सत्तार "तारी" की प्रस्तुति



पाकिस्तानी तबला वादक उस्ताद अब्दुल सत्तार "तारी" कÉÒआकाशवाणी स्टूडियो में विशेष प्रस्तुति
पिछले दिनों (11/01/2013) पाकिस्तानी तबला वादक उस्ताद अब्दुल सत्तार "तारी" ने आकाशवाणी के (ब्रोडकास्टिंग हाउस)  स्टूडियो नंबर 1 में विशेष प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में आकाशवाणी महानिर्देशक श्री लीलाधर मंडलोई के अलावा  कई दूसरे वरिष्ठ अधिकारीगण  भी मौजूद थे। 


आकाशवाणी के "फ़ोन इन" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित


मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का जनता से सीधा संवाद

शनिवार (05.1.13) को आकाशवाणी के 'फ़ोन इन' कार्यक्रम में कई मसलों पर 
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने जनता से सीधा संवाद किया