Thursday 5 September 2013

एक शाम "शिव कुमार बटालवी के नाम"

23.08.13, शुक्रवार को एक शाम "शिव कुमार बटालवी के नाम" कार्यक्रम का आयोजन, आकाशवाणी दिल्ली के स्टूडियो नंबर-1 में किया गया. इस कार्यक्रम में पंजाबी के प्रसिद्ध कवि शिव कुमार बटालवी द्वारा रचित कविताओं, गीतों को गायक और संगीतकार श्री आर डी कैले ने अपनी आवाज़ दी. कैले साहब शिव कुमार बटालवी की 55 रचनाओं को अपनी आवाज़ दे चुके हैं. "मैनू तेरा शबाब लै बैठा, रंग गोरा गुलाब ले बैठा", "माय नी माय मै एक शिकरा यार बनाया" जैसे कालजयी गीतों के अलावा आर डी कैले साहब ने शिव कुमार बटालवी की कई रचनाओं को अपनी सुमधुर आवाज़ में पेश किया लगभग २ घंटे चले इस संगीतमयी कार्यक्रम में श्रोताओं ने भरपूर आनंद उठाया।
गायक और संगीतकार, आर डी कैले 
                                    श्रोतागण 


No comments:

Post a Comment