Friday 5 October 2012

डॉ. कर्ण सिंह के साथ शाम की चाय





आकाशवाणी दिल्ली द्वारा आयोजित वरिष्ट चिन्तक और दार्शनिक डॉ कर्ण सिंह के साथ शाम की चाय का आयोजन निराला रहा | इस कार्यक्रम में डॉ  कर्ण सिंह ने अपने जीवन के कई अनूठे और रोचक संस्मरण प्रस्तुत किए | यह अनछुई बात भी  कार्यक्रम में सामने आई की स्नातकोत्‍तर की परीक्षा में अब तक के सर्वोच्च अंक उन्ही के नाम हैं | संगीत में बेहद रूचि रखने वाले डॉ. कर्ण सिंह ने कार्यक्रम में भजन सुनाकर उपस्थिति समूह का मन मोह लिया | इस कार्यक्रम का प्रसारण आगामी २२ अक्टुबर को रात ९.३० बजे आकाशवाणी दिल्ली, अतिरिक्त मीटर व उसी रात १२.०० बजे FM GOLD पर होगा |

No comments:

Post a Comment